संत कबीर साहेब का ज्ञान
सर्वग्रन्थ सार नमस्ते दोस्तों , हमारा भारत देश पूर्व में विश्व गुरु रहा है क्योंकि इस देश में अनेको संतों एवं महापुरुषों ने जन्म लिए और अवतार लिए और आध्यात्मिक मार्ग को जन-जन तक पहुंचाया । जितने भी महापुरुष और संत हुए हैं उनमें संत कबीर साहेब जी के ज्ञान का सबसे अहम योगदान रहा है और तुलनात्मक रूप से देखें तो कबीर साहेब का ज्ञान सबसे विश्वसनीय एवं सटीक रहा है, क्योंकि इनका ज्ञान वास्तविक है शास्त्र प्रमाणित है । कबीर साहेब का जन्म काशी शहर के लहरतारा तालाब में एक सुंदर कमल के पुष्प में इन्होंने अवतार लिया , जिनको नीरू और नीमा नाम के एक निसंतान जुलाहा दंपति इनको लहरतारा तालाब से उठा कर ले गए और अपने साथ रखा। ये साक्षात एक दिव्य महापुरुष थे जो सशरीर आए और अंत में 120 वर्ष बाद मगहर में सशरीर वापस अपने सतलोक को लौट गए । कबीर साहेब ने समाज में व्याप्त कुरीतियों एवं गलत परंपराओं का कड़ा विरोध किया एवं उसको मिटाया । कबीर साहेब ने अपने आध्यात्मिक ज्ञान को वाणियों ,कबीर साखी , रैमेनी , चौपाइयों आदि के माध्यम से प्रस्तुत किया । कबीर जी के दिए ज्ञान में सद्गुरु की बहुत महत्वपूर्ण भूमिका ...